शिवपुरी में अच्छी बारिश के चलते आज मोहनी डेम और अटलसागर (मड़ीखेड़ा) डेम का जल स्तर बढ़ने के चलते डेम के गेट खोल दिए गए हैं। आज दोपहर तीन बजे मोहनी डेम के दो गेटों को खोला गया हैं। वहीँ अटलसागर (मड़ीखेड़ा) डेम के चार गेटों को आज शाम सात बजकर दस मिनिट पर खोल दिया गया है।
यहां से 860 क्यूमेक्स पानी को छोड़ा जा रहा हैं। इधर आज जिस बस के ड्राइवर ने इंदार थाना के बिजरौनी गांव के पास उफान मारते हुए रपटे को पार कराया था। उस बस को इंदार थाना पुलिस ने पकड़ कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।
एसडीईआरएफ की टीम सर्चिंग में जुटी
शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के नयागांव अछरौनी के पास साइकल सवार बुजुर्ग नाले के रपटे के ऊपर बह रहे पानी के बहाब में बह गया। दोपहर से लापता हुए बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका हैं। हालांकि मौके पर खनियाधाना पुलिस सहित एसडीईआरएफ की टीम बुजुर्ग की तलाश में जुटी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, टाला पहाड़ी गांव का रहने बाला 65 वर्षीय त्रिलोक सिंह यादव पिता जगन्नाथ सिंह यादव आज रविवार को 12 बजे के लगभग अपने घर गेंहूं पिसाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान वह जब नयागांव अछरौनी की पुलिया के पहुंचा तो पानी रपटे के ऊपर से बह रहा था।
जिसे देख बुजुर्ग घबरा गया था। इससे उसकी साइकिल पुलिया की ढलान से बहकते हुए पुलिया के नीचे जा गिरी थी। इसके बाद बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका हैं। खनियाधाना प्रभारी सुरेश शर्मा का कहना हैं कि देर शाम तक बुजुर्ग का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस सहित एसडीईआरएफ की टीम बुजुर्ग की तलाश में जुटी हुई हैं।

मड़ीखेड़ा के चार और मोहनी डेम के दो गेट खोले: रपटे में बहा साइकिल सवार बुजुर्ग, एसडीईआरएफ की टीम सर्चिंग में जुटी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment