शिवपुरी: शहर में रविवार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में यादव समाज द्वारा विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इस शोभायात्रा के दौरान शहर में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। यहां पुरानी शिवपुरी इमामबाड़ा इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ना केवल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोगों पर फूलों की वर्षा की बल्कि शोभायात्रा में शामिल यादव समाज के लोगों का मुस्लिम समुदाय ने मंच से स्वागत किया।इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोग जय माधव जय यादव और जय कन्हैया लाल के नारे लगाते नजर आए।
शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत
शिवपुरी शहर के मानस भवन से शुरू हुई शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां और कलाकारों द्वारा सुन्दर नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। जन्माष्टमी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखा। चारों तरफ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता देखी गई।हर गली चौराहे पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। जन्माष्टमी पर इस आयोजन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा का समापन पुरानी शिवपुरी के राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ। यहां पर शहर सहित जिलेभर से शोभायात्रा में शामिल होने पहुंचे लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

शिवपुरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा पर मुस्लिम समुदाय ने बरसाए फूल किया स्वागत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment