शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है। पुलिस गिरोह के 4 सदस्यों से चोरी की 8 बाइक बरामद की हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे चोरी के संबंध में ओर जानकारी जुटाने में जुटी हुई हैं। बता दें कि पकड़े गए चोर शिवपुरी, दतिया और गुना जिले से ताल्लुख रखते हैं। एक जिले से बाइक चोरी कर दूसरे जिले में बेचने की योजना पर कार्य कर रहे थे।
करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि सूचना के बाद करैरा पुलिस ने करही बस स्टैंड से दतिया जिले के घूघसी गांव के रहने वाले रोहित गौतम (23) को पकड़ा था। पूछताछ में रोहित गौतम ने सीहोर थाना क्षेत्र के रहने वाले अपने के साथ सतेंद्र रावत का नाम बताया था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए सबसे पहले सतेंद्र रावत को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की दो बाइक बरामद की।
रोहित गौतम और सतेंद्र रावत से पूछताछ में दोनों ने गुना जिले के रहने वाले दो साथियों के नाम विजय शाह, संजय उर्फ गांधी कुशवाह बताए। पुलिस गुना जिले से दोनों आरोपियों को पकड़कर ले आई। अब तक चारों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की कुल 8 बाइक बरामद की गई हैं। पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चोरी की 8 बाइक बरामद कर चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2),317(4),317(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

करैरा पुलिस ने चोर गिरोह को पकड़ा: 8 बाइक बरामद, दतिया और गुना जिले के रहने वाले हैं बदमाश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment