Press "Enter" to skip to content

बच्चों के जीवन के साथ शिक्षक जसवंत धाकड़ कर रहे हैं खिलवाड़ विद्यालय में नहीं आते पढ़ाने शिक्षक / Shivpuri News

शिवपुरी:  जिले के कोलारस विकासखंड के सिंगारपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में अवस्थाओं का दौर जारी है इस स्कूल में शिक्षक समय पर नहीं आते हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि शिक्षक कभी कभार स्कूल में पढ़ाने आते हैं। इसके अतिरिक्त स्कूल का भवन जर्जर होने के चलते बच्चों को विद्यालय के बाहर ही पढ़ाया जाता है ऐसे में अगर बारिश हो जाती है तो उनकी छुट्टी कर दी जाती है।

ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल मैं शौचालय बनाया गया है लेकिन इस शौचालय को बनने के कुछ दिनों के बाद हमेशा हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है बच्चों को खुले में टॉयलेट के लिए जाना होता है ऐसे में बारिश के मौसम में जहरीले कीड़े के काटने की संभावना भी बनी रहती है।

इस स्कूल में शिक्षक पढ़ाने आते हैं लेकिन वह बाहर जाकर अपने कागजी दस्तावेजों में लगे रहते हैं इससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। और वही विद्यार्थियों ने जानकारी देते हुए बताया हमारे स्कूल खुलने का समय 10: बजे से है और शिक्षक आते हैं 12:30 बजे के करीबन व 3 बजे स्कूल में ताला जड़कर चले जाते हैं हमें खाना तो दूर पीने का पानी भी नसीब नहीं होता पानी भी घर से लाते हैं वही ग्रामीणोंओ का कहना है की स्कूल में एक ही नाल है वो भी बिजली की मोटर द्वारा किसी दूसरे घर में शिक्षक द्वारा पानी की सप्लाई दी जा रही है जो की मात्र एक ही घर है वही बच्चों ने जानकारी देते हुए बताया शिक्षक आते तो हैं कभी कब आते हैं आते हैं तो हमें पढ़ते भी नहीं है क्लास कहीं लगती है शिक्षक कहीं बैठे होते हैं अपने फोन की गटर मस्ती में.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!