Press "Enter" to skip to content

नरवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूता वार्ड में छाता लगाकर बैठी प्रसूता, विधायक कैलाश कुशवाह ने जताई नाराजगी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर तहसील में नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक कैलाश कुशवाह ने निरीक्षण करवाया. जिसमें उन्हें कई शिकायत मिली. साथ ही डिलीवरी वार्ड में छत से पानी टपकता हुआ मिला.

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने बताया कि लगातार नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शिकायत मिल रही थी. इसी के चलते मैंने अपनी टीम नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजी और हाल-चाल जानने के लिए कहा. इसके बाद जब टीम वहां पर पहुंची तो टीम ने नरवर स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण किया. अस्पताल से काफी शिकायत मिली, अस्पताल के डिलीवरी वार्ड में पूरी छत से पानी टपक रहा था. प्रसूताओं को छाता लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा. और असुविधा महसूस हो रही थी.

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा कि इसकी शिकायत मैंने तत्काल कलेक्टर शिवपुरी एवं सीएमएचओ पवन जैन को की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!