शिवपुरी। धार्मिक एकता व अखंडता के लिए समर्पित संस्था श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बीती रात परिणय वाटिका में आयोजित किया गया। जिसमें दो सैकड़ा से अधिक कलाकारों व झांकी लगाने वाली संस्थाओं को नगद पुरस्कार के साथ साथ शील्ड व प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा और कार्यक्रम की अध्यक्षता हाईकोर्ट एडवोकेट संगीता जोशी थी। जबकि कार्यक्रम में अध्यक्ष तेजमल सांखला, संयोजक रामकृष्ण मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष मनीष जैन, सचिव मुकेश आचार्य , बृज दुबे , संचालन कर रहे महासचिव महेंद्र रावत मंचासीन थे। कार्यक्रम का प्रारम्भ आमंत्रित अतिथियों ने भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। ततपश्चात स्वागत भाषण समिति अध्यक्ष तेजमल सांखला ने पढ़ा। कार्यक्रम में समिति के सौरभ सांखला, वरुण भार्गव, राजीव शर्मा, कार्तिक जैन, विजय चौकसे, सचिन सेन, श्याम राठौर, कालूराम शिवहरे, तरुण अग्रवाल, विष्णु सोनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
इन प्रतियोगिताओ का हुआ था आयोजन
श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति के तत्वावधान में गत वर्ष गणेश समारोह में चल झांकी, अचल झांकी, सुंदर विमान, सुंदर पांडाल, जूनियर, सीनियर वर्ग नृत्य प्रतियोगिता, डुएट नृत्य, ढोल वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनके विजेताओं को नगद राशि, शील्ड व प्रमाण पत्र वितरित किए।
मुकेश म्यूज़िकल ग्रुप के कलाकार हुए सम्मानित
शहर के जाने माने आर्केस्ट्रा ग्रुप मुकेश म्यूज़िकल ग्रुप के ऑर्गेनाइजर शिवांश आचार्य,मुकेश आचार्य, प्रियंका मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव, आशीष जैन, उदय शाक्य, अलख शाक्य, नवीन सिनोरिया, प्रशांत शाक्य, अजय, मनोज शाक्य, विनय सिनोरिया को सम्मानित किया गया।

श्री गणेश सांस्कृतिक समारोह समिति का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित: दो सैकड़ा से अधिक झांकी समितियो व कलाकारों को मिला सम्मान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment