Press "Enter" to skip to content

खेत पर काम कर रहे युवक को सांप ने काटा, मेडिकल कॉलेज में मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के ग्राम डेहरवारा में खेत पर काम कर रहे एक युवक को सांप ने काट लिया. सांप के काटने से युवक की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार शिवकुमार धाकड़ पुत्र मोहनलाल धाकड़ उम्र 22 साल ग्राम डेहरवारा अपने खेत पर टमाटर की खेती के लिए बांस गाड़ रहा था. काम करने के दौरान युवक को सांप ने काट लिया. इसके बाद परिजन गांव में उपचार कराने के बाद युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जिला अस्पताल से युवक को शुक्रवार शाम 7  बजे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. उसके बाद उसकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!