शिवपुरी: शहर की कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थलों पर शराब के नशे में हंगामा करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले उनका जुलूस निकाल दिया। इस दौरान आरोपी भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर उत्पाद न मचाने की बात कहते हुए न्यायालय की ओर आगे बढ़ते हुए दिखाई दिए।
कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि आज शुक्रवार को शहर के अलग-अलग स्थान पुराना बस स्टैण्ड, पुराना आरटीओ कार्यालय, फतेहपुर चौराहा के पास से पुलिस को सूचना मिली थी। कुछ लोग नशे के हाल उत्पात मचा रहे हैं।
सूचना के बाद तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेज कर आरोपी अशोक पुत्र गोकुल रजक (32) निवासी माधव नगर शिवपुरी, आशीष पुत्र करन सिंह धाकड (28) निवासी चंदनपुरा थाना सतनवाडा शिवपुरी, महेन्द्र पुत्र चेंउराम वाथम (50) निवासी सईसपुरा शिवपुरी, अजय पुत्र प्रकाश रजक (24) निवासी करोंदी थाना फिजीकल और दिलीप पुत्र स्वर्गीय हरीसिंह धाकड (25) निवासी चंदनपुरा थाना सतनवाडा जिला शिवपुरी को पकड़ा था। सभी लोग उत्पाद मचा कर लोगों में भय उत्पन्न कर रहे थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 170,126/135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उन्हे जेल भेज दिया है।

शराब के 5 नशेड़ियों की हुई गिरफ्तारी: पुलिस ने जुलूस निकाल कर भेजा जेल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment