शिवपुरी: दिनारा थाना क्षेत्र की महिला ने एसपी से न्याय की मांग की है. महिला ने बताया कि घर में आकर युवक ने देशी कट्टे की नौक पर बलात्कार करने का प्रयास किया.
दिनारा थाना क्षेत्र की रहने बाली महिला ने बताया की मेरा पति पूना महाराष्ट्र में मजदूरी करता है 14 अगस्त की सुबह 7 बजे घर पर नाबालिग दो पुत्रीयां थी मैं घर के बाहर अपने मवेशी भैंसों का गोवर इकट्ठा कर खेत घूरा में फेंकने गई थी तभी हरपरसाद पुत्र किशोरी प्रजापति निवासी ग्राम चौसीजा थाना दिनारा अपने हाथ में देशी कट्टा लेकर आ गया और बुरी नियत से हाथ पकड़ लिया और जबरन नीचे पटक दिया बलात्कार करने का प्रयास किया. और मेरे कपडे भी फाड़ दिए. मेरे चिल्लाने के बाद मेरी दोनों बच्ची आ गई. इसके बाद धमकी देकर कहा की अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे.
महिला ने बताया की आरोपी ने मेरी मवेशी को दूसरे स्थान पर बांध दी है और स्वयं देशी कट्टा व धार धार हथियार लिए घर पर डेरा लगाकर बैठा रहा. मैं और बच्ची 2 दिन तक कमरे में बंद रहे. पति को जब मैंने इसकी जानकारी दी तब मौके पर आकर हमें कमरे से बाहर निकाला. युवक गाँव में अबैध शराब कारोबार करता हैं. महिला ने एसपी से न्याय की मांग की हैं.
देशी कट्टे की नोक पर महिला के साथ बलात्कार करने का किया प्रयास, पति करता हैं महाराष्ट्र में मजदूरी, 2 दिन तक कमरे में बंद करके रखा / Shivpuri News




