Press "Enter" to skip to content

जिला अस्पताल से मरीज का मोबाइल और पर्स चोरी: सिक्योरिटी के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिला अस्पताल से मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी होने का चलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में एक बार फिर चोरी का एक नया मामला फिर से सामने आया है। जहां एक मरीज का मोबाइल और पर्स अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया। चोरी की शिकायत मरीज ने अस्पताल चौकी में दर्ज कराई है।

शहर के नबाब साहब रोड़ चंद्रा कालोनी के रहने वाले सोवरन सिंह रावत ने बताया कि उसकी रात में तबीयत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुक्रवार सुबह जब वह वार्ड के पलंग पर सो रहा था। तभी 5 से 6 बजे के बीच अज्ञात चोर उसका एंड्रॉयड मोबाइल और पर्स चुरा कर लिया। उसके मोबाइल की कीमत 15 हजार थी। वहीं उसके पर्स में 1800 रूपए हो गए थे जो चोरी हो चुके हैं। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी।

बता दें कि जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी सर्विस लगाई गई है। इसके बावजूद जिला अस्पताल में चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!