शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पारागढ़ गांव में खेत पर मजदूरी करने गए 35 साल के मजदूर को करंट लग गया। परिजन मजदूर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, यहां डॉक्टर ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच को आगे बढ़ा दिया है।
कोलारस थाना क्षेत्र के बैरसिया कॉलोनी के रहने वाले बाबू आदिवासी ने बताया कि उसका 35 साल का बेटा मुकेश आदिवासी पारागढ़ गांव में खेत पर मजदूरी करने गया था। आज (शुक्रवार) सुबह वह अन्य मजदूरों के साथ खेत से चारा उखाड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान खेत की मेड़ पर डले तार से उसका हाथ छू गया था उसे घास अधिक होने चलते बिजली का तार दिखाई नहीं दिया था। इससे उसे जोरदार करंट लग गया और वह बेहोश हो गया था। उसे जिला अस्पताल लाया गया था। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खेत पर मजदूरी कर रहे ग्रामीण को करंट लगने से मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment