शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस से हैं. जहाँ आज बदरवास की रहने बाली महिला ने उसके साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई हैं.
जानकारी के अनुसार गेंदा बाई पत्नी परमाल जाटव निवासी कटरा मोहल्ला बदरवास ने बताया की फुटपात पर मनिहारी की दुकान कर जीवन यापन करती हूँ। मेरा पति परमाल विगत 4-5 साल से अलग रहता हैं. जब मैं ऑनलाईन की दुकान पर रूपए निकालने गई जिसमें बैंक खाते में जमा राशि 1 लाख 52 हजार से अधिक राशि जमा थी. जो की खाते में नहीं मिली. जब मैंने पुत्र राजपाल जाटव से पूछा तो राजपाल ने मेरे साथ गंभीर मारपीट कर दी .
महिला ने बताया की राजपाल के द्वारा, मुकेश धाकड़ (मोबा. नं.8827468678) एवं एक अन्य साथी केवट के साथ षड़यंत्र करके मेरे बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा बदरवास के खाते की सभी जानकारी पूर्व से एकत्रित कर मेरी सिम, मोबाईल, ए.टी.एम. को राजपाल जाटव ने जबरन मारपीट कर छुड़ाकर यू.पी.आई. खाता मेरे नाम से बना लिया तथा यूपीआई ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1 लाख 52 हजार रुपए की धोखाधड़ी करके राजपाल ने मुकेश धाकड़ के यू.पी.आई. नं0 8827468678 में मेरे खाते की राशि ट्रांसफर कर दी है. मेरे साथ राजपाल, मुकेश एवं केवट के द्वारा धोखाधड़ी की गई है. आरोपीगण राजपाल जाटव, मुकेश धाकड एवं अन्य साथी केवट के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग महिला ने की हैं.






Be First to Comment