,

भालुओं के हमले से चरवाहा घायल, बमुश्किल बचा, ग्वालियर रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: चरवाहे पर जंगल में तीन भालुओं ने अचानक हमला कर दिया। जख्मी हालत में चरवाहा बमुश्किल भागकर बचा। गांव वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक सतनवाड़ा के ग्राम ठेह निवासी श्यामसिंह पुत्र महेंदर उर्फ मकरा गुर्जर गुरुवार को गाय-भैंसे चराने जंगल में गया था। गहरे जंगल में भैंसे चरा रहा था, तभी तीन जंगली भालुओं ने हमला कर दिया। भालुओं के हमले में जख्मी श्यामसिंह किसी तरह भागकर बचा और गांव के नजदीक तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने श्यामसिंह को घायल हालत में देखा तो तुरंत ग्वालियर रवाना हो गए। ग्वालियर में चरवाहे का इलाज जारी है। वहीं 4-5 दिन पहले दिल्ली पुत्र बलवीर गुर्जर पर भी भालू ने हमला कर दिया था।