Press "Enter" to skip to content

सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही बस ने बाइक को रौंदा: महिला की हुई मौत, पति-बेटा घायल, भटनावर से कराहल जा रही थी बस / Shivpuri News

शिवपुरी: श्योपुर जिले के कराहल में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही आदिवासियों से भरी बस ने शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के पोहरी-बैराड़ मार्ग पर जरियाखेड़ा गांव के पास बाइक को रौंद दिया। इस घटना में बाइक सवार दंपति और उनका एक 15 साल का बेटा घायल हुआ था। जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां घायल महिला ने दम तोड़ दिया। पोहरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आज सीएम मोहन यादव श्योपुर जिले के कराहल में आयोजित “तेंदूपत्ता बोनस राशि अंतरण” कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। उनके कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए शिवपुरी जिले से भी आदिवासियों को बसों में भरकर ले जाया गया हैं। इसी क्रम में आज पोहरी ब्लॉक से एक बस (MP33P0365) में आदिवासियों को भरकर कराहल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बस ने जरियाखेड़ा गांव के पास मोड़ पर एक बाइक को रौंद दिया।

इस घटना में नरवर के रहने वाले नजीर खान (35), उनकी पत्नी रूबीना (30) और बेटा साहिल (15) घायल हुआ था। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां रुबीना की जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। इस घटना में नजीर भी गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी हैं। बताया गया हैं नरवर का रहने बाला नजीर अपनी पत्नी रुबीना और बेटे साहिल के साथ दो रोज पहले बैराड़ के रहने वाले अपने साढ़ू के यहां आया हुआ था। आज नरीज पोहरी न्यायालय में किसी मामले की तारीख करने आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक में बस ने टक्कर मार दी थी। पोहरी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!