Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी गुना हाईवे पर हुआ भयानक एक्सीडेंट: महाकाल उज्जैन दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्तों में मारी ट्रक ने जोरदार टक्कर, दोनों की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सेसई से पहले नायरा पेट्रोल पंप के पास शिवपुरी गुना हाईवे पर चार दोस्त पेशाब करने के लिए सड़क किनारे खड़े हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी. इसके बाद एक की ग्वालियर और एक की शिवपुरी में मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार नितिन रजक ने देहात थाने में शिकायत करते हुए बताया कि सरवन वाल्मीकि उम्र 26 साल निवासी सिद्धपुरा थाना मेहोना जिला भिंड, चंद्रभान सिंह बघेल निवासी ग्वालियर, राजा वाल्मीकि सभी उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गए हुए थे. तभी आज उज्जैन से वापस लौट रहे थे. जैसे ही सुबह सेसई से आगे नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सभी पेशाब करने के लिए नीचे उतरे. इसके बाद पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक नस जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद घायल सरवन वाल्मीकि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया. वहीं चंद्रवाहन सिंह बघेल को ग्वालियर रेफर किया. इसके बाद ग्वालियर चंद्रभान सिंह ने दम तोड़ दिया. इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई गई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!