शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के सुमेला गांव के पास सब्जी से भरा ट्रक पलट गया। हाईवे से नीचे उतरकर ट्रक मकान के चबूतरे से टकराकर पलट गया। ट्रक के नीचे आने से गाय की मौत हो गई।
बदरवास थाना पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार सुबह 9 बजे के करीब हुआ। सब्जी से भरा ट्रक (UP80BT3468) गुना से शिवपुरी के ओर जा रहा था। सुमेला गांव में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया।
ट्रक भोलाराम कुशवाह के घर के बाहर बने चबूतरे से टकराया और पलटी खा गया। भोला कुशवाह के घर के बाहर बंधी गाय दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक को हटाकर मृत गाय को बाहर निकाला गया।
लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि ट्रक चबूतरे से टकराकर पलट गया, नहीं तो भोला कुशवाह के घर में घुस जाता। हादसे में ट्रक ड्राइवर उग्रसेन पुत्र रामनिवास को मामूली चोट आई है।

हाईवे से उतरकर सब्जी से भरा ट्रक पलटा: घर के बाहर चबूतरे से टकराया, गाय की दबने से मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment