शिवपुरी: खबर खनियांधाना से आ रही है. जहां पर खनियांधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले मायापुर थाना सीमा के ग्राम मुहाँसा में यात्रियों से भरी यादव बस अनियंत्रित होकर पलट गई है जिसमें पांच यात्री घायल हो गए बस पलटने की सूचना जैसे ही मायापुर पुलिस को लगी तो तत्काल मायापुर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार मय बल के मौके पर पहुंची और घायलों को थाना प्रभारी के शासकीय वाहन की मदद से खनियांधाना स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है. दो गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया.
जानकारी के अनुसार यादव यात्री बस अशोकनगर से रन्नौद के लिए जा रही थी उसी समय बस मुहांसा गांव से गुजर रही थी तभी अचानक बस अनियन्त्रित होकर पलट गई यात्रियों ने बताया कि चालक शराब के नशे में बस चला रहा था और कुछ देर पहले भी एक जगह पलटते पलटते बची थी कि कुछ दूरी तय करने के बाद ही पलट गई और चालक मौका मिलते ही भागने में सफल रहा फिलहाल मायापुर थाना में चालक पर लापरवाही और नशे में वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस जांच में जुट गई है।






Be First to Comment