Press "Enter" to skip to content

वृद्ध का घर के बाहर मिला शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप | Bhonti News

खोड़। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोड़ हिम्मतपुर कस्बे में बीती रात घर से निकले बुजुर्ग का शव सुबह घर के बाहर पड़ा मिला। परिजनों ने मामले में हत्या के आरोप लगाए हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर क्षेत्र में रहने वाला प्रकाश पुत्र कृष्ण वंशकार (50) का रविवार की सुबह घर के अचेत अवस्था में मिला। आनन-फानन में परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र रंजिश वंशकार ने बताया कि उसके पिता को पड़ोस में रहने वाले कैलाश लोधी, टूपसिंह लोधी, वीर सिंह लोधी और रामप्रकाश लोधी के साथ रात करीब 9 बजे उनके घर पर आए और पिता प्रकाश को अपने साथ शराब पीने के लिए खेत पर ले गए। 
रंजीत ने बताया कि उसके पिता रात भर घर नहीं आए जिसके बाद उनके परिजनों ने उनकी रात से ही तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। सारी रात गुजर जाने के बाद उनके पिता प्रकाश का शव सुबह करीब 7 बजे घर के बाहर पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं रंजीत ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी कैलाश, टूपसिंह, वीरसिंह, रामप्रकाश यह चारों आए दिन उनके घर को छीनने के लिए लड़ते रहते हैं, उनके जमीन को लेकर कई बार आरोपियों से कहासुनी भी हो चुकी है, जिसके चलते एक बार तो आरोपियों ने उनके घर को भी आग लगा दी थी। व मुश्किल से उनका परिवार ने अपनी जान बचाई थी। आए दिन आरोपी उनके परिवार की जमीन को हथियाने की कोशिश करते हैं और हर बार कुछ ना कुछ षड्यंत्र करते रहते हैं। पुलिस ने मामला विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!