,

सालोदा गाँव में कुए का दूषित पानी पीने से 57 ग्रामीण हुए बीमार, परिक्षण में 19 मरीज उल्टी दस्त के निकले, उपचार किया / Shivpuri News

शिवपुरी: ग्राम सालोदा में सीएचओ एवं आशा कार्यकर्ता के द्वारा दूरभाष के माध्‍यम से गत दिवस सूचित किया गया कि ग्राम सालोदा में कुआं के संदूषित पानी का उपयोग करने के कारण उल्‍टी तथा दस्‍त की बीमारी फैल गई है एवं मरीजों की संख्‍या सामान्‍य से अधिक है।
तत्काल कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने निर्देश दिए और रेपिड रिस्‍पोंस टीम चिकित्‍सकीय दल की डयूटी लगाकर मरीजों का परीक्षण और उपचार करवाया गया, जहां कुल 57 मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया गया जिसमें 19 मरीज उल्‍टी एवं दस्‍त के मिले शेष मरीज अन्‍य बीमारियों के थे। सभी की स्थिति स्थिर एवं सामान्‍य थी। उन्‍हें कम्‍यूनिटी स्‍तर पर ही उपचार प्रदाय किया गया। कोई भी गंभीर स्थिति का मरीज नहीं मिला। अत: मरीजों को प्राथमिक उपचार, ओ.आर.एस. पाउडर एवं जिंक की गोलियां प्रदाय की गई। साथ ही आशा कार्यकर्ता को एक हजार क्‍लोरीन की गोलियां घर-घर वितरित करने हेतु उपलब्‍ध कराई गईं।