शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र के जुग्गीपुरा गांव के पास 16 अगस्त की दोपहर एक बाइक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी थी। आज, सोमवार को बुजुर्ग ने उपचार के दौरान ग्वालियर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन बुजुर्ग के शव को एम्बुलेंस में रखकर अमोला थाने पहुंचे। यहां उनके द्वारा पहले से दर्ज FIR में बाइक चालक का नाम दर्ज करने की मांग की गई।
मामौनी खुर्द के रहने वाले धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि 16 अगस्त को उसके दादा कीरत सिंह लोधी भैंस चराने गए थे। इसी दौरान जुग्गीपुरा बाइक ने टक्कर मार दी थी। उसके दादा कीरत सिंह लोधी को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल बाद में ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। जहां उनकी आज मौत हो गई।
मामले में अमोला पुलिस ने अज्ञात बाइक चालाक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उस बाइक को सुरेंद्र परिहार चला रहा था। घटना के वक्त बाइक चालक सुरेंद्र के फोटो भी है। इसके बावजूद पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी मांग को लेकर आज सभी अमोला थाना पहुंचे।
अन्य सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की उपचार के दौरान हुई मौत
शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बीते रोज बदरवास से अगरा जाने वाले मार्ग पर ग्राम सेमरी से आधा किलोमीटर दूर किशनपुर गांव के रहने वाले बाइक सवार हरवीर धाकड़ पुत्र जमुना लाल धाकड़ (28) में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बता दें कि इस मामले में बदरवास पुलिस मामला दर्ज कर चुकी है।

बाइक टक्कर से घायल बुजुर्ग की ग्वालियर में मौत: शव अमोला थाने लेकर पहुंचे परिजन, चालक का नाम FIR में दर्ज कराने की मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment