शिवपुरी: ग्वालियर में युवती की ऑनर किलिंग के बाद से लापता उसके बॉयफ्रेंड का पता नहीं चला है। बताया ये भी जा रहा है कि शनिवार देर शाम वह अपने घर शिवपुरी पहुंच गया। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस मानकर चल रही थी कि कहीं युवक के साथ भी कोई अनहोनी न हो गई हो। शुक्रवार को युवती की उसके पिता ने गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी थी, इसके बाद खुद थाने भी पहुंच गया था।
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। युवती के दोनों भाई उसके प्रेमी को बाइक में बीच में बैठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए थे। एक जगह मारपीट करते हुए भी नजर आए थे।
संजना प्रजापति (18) का बॉयफ्रेंड नरेंद्र जाटव पहले से शादीशुदा है। जब वह घर (नरवर, शिवपुरी) पहुंचा तो पत्नी छोड़कर जा चुकी थी। अब न तो उसे प्रेमिका मिली, न पत्नी। एक बात साफ है कि वह बीच रास्ते में शोर नहीं मचाता। पब्लिक नहीं जुटती तो युवती के दोनों बड़े भाई अवधेश और भरत उसे कहीं ले जाकर मार डालते।
युवती का भाई मामा के साथ थाने पहुंचा
नरेंद्र के साथ युवती के दोनों भाई भी लापता थे। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी थी। इस बीच शनिवार सुबह युवती का भाई अवधेश अपने मामा के साथ गिरवाई थाने पहुंच गया। उसने बताया कि वह बहन के प्रेमी को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था, लेकिन झांसी रोड पर हंगामा करने लगा। इससे भीड़ जमा हो गई। इतने में वह हमसे छूटकर भाग गया।
पुलिस को इस कहानी पर यकीन नहीं था। पुलिस को लग रहा था कि कहीं नरेंद्र के साथ कुछ गलत तो नहीं हो गया। शनविार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि नरेंद्र अपने घर पहुंच गया है। उसका कहना है कि यदि वह भागता नहीं तो संजना के दोनों भाई उसकी भी हत्या कर देते।
गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद पत्नी भी छोड़कर चली गई
संजना और नरेंद्र के बीच एक साल से अफेयर था। ग्वालियर के गिरवाई की रहने वाली संजना और शिवपुरी के नरवर का रहने वाला नरेंद्र 6 महीने पहले घर से भाग गए। दोनों का इरादा शादी करने का था, लेकिन दोनों के परिजन को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 14 अगस्त को पुलिस ने उसे उदयपुर (राजस्थान) से बरामद किया था। 15 अगस्त को युवती को परिजनों को सौंपा गया।
मां के सामने बेटी का गला घोंटा
ग्वालियर में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। मां ने बेटी को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पिता के सिर पर खून सवार था। हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया था

शिवपुरी के युवक की प्रेमिका को ग्वालियर में पिता ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, खुद थाने पहुंचकर बोला बेटी को मार डाला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment