शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कोटा नाका के पास जंगल से कोलारस विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक गोवंश से भरा ट्रक पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। हालांकि मौका पाकर गौ तस्कर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने ट्रक जब्त कर गोवंश को नजदीक के गौशाला में पहुंचाया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कोलारस के विश्व हिंदू बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बूचड़खाने ले जाया जा रहे गोवंश से भरे ट्रक की सूचना शनिवार की रात मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ता ट्रक को पकड़ने के लिए निकल पड़े। लेकिन वह तस्करों को इसकी भनक लग गई, इसके बाद गो तस्कर ट्रक को कोटा नाके के पास जंगल में छोड़कर भाग गए थे।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जंगल से (सीजी04एनएक्स4779) ट्रक को बरामद किया ट्रक में तिरपाल में ढके गोवंश भरे हुए थे। करीब 42 गोवंश में से दो गोवंश की मौत हो गई थी। इसकी सूचना तत्काल तेंदुआ थाना पुलिस को दी गई थी। गोवंश को गौशाला भिजवाकर मामला दर्ज कर तेंदुआ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने पकड़ा गौवंश से भरा ट्रक: कोटा नाका के जंगल में ट्रक छोड़ भागे तस्कर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment