शिवपुरी: जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पवा पर पिकनिक मना कर लौट रहे एक 22 वर्षीय युवक की छोटा हाथी वाहन पलटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने दोस्तों के साथ
शुक्रवार को पिकनिक मनाने प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पवा जल प्रपात पर गया था। यहां पिकनिक मनाकर युवक अपने दोस्तों के साथ छोटा हाथी वाहन में सवार होकर लौट रहा था तभी परीक्षा और पवा के रास्ते में छोटा हाथी वाहन अनंत्रित होकर पलट गया जिसके नीचे दबने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे पूर्व राज्य मंत्री सुरेश रांठखेडा ने घायल को अपने वाहन से पोहरी अस्पताल में भर्ती कराया। बहा से शिवपुरी रेफर कर दिया था
जानकारी के अनुसार आनंद कुशवाह उम्र 22 साल व उसके दोस्त अतर सिंह कुशवाह, धर्मेन्द्र धाकड, विक्रम धाकड़, हल्के धाकड़ निवासीगण परिच्छा के साथ पवा मंदिर पर पार्टी करने छोटा हाथी वाहन क्रमांक RJ07GB6603 से गये थे शाम को पार्टी कर सभी दोस्त लौट रहे थे तभी छोटा हाथी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से आनंद कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सभी दोस्त आनंद कुशवाह को वाहन के नीचे दवा छोड़कर भाग गए। बाद में मौके पर पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री सुरेश रांठखेडा ने घायल को अपने वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय आनंद कुशवाहा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले में पोहरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है।

छोटा हाथी पलटने से 22 वर्षीय युवक की मौत, पर्यटक स्थल पवा पर पिकनिक मना कर दोस्तों के साथ लौटा था मृतक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment