शिवपुरी: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर का रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पूरे देश में इस जघन्य हत्याकांड का विरोध करते हुए लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। इसी क्रम में बीती रात शिवपुरी में अलग अलग संगठनों और भिविन्न पदों पर कार्यरत महिलाओं ने शहर में केंडिल मार्च में कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च की शुरुवात कोर्ट रोड़ से हुई। यहां सभी महिलाएं माधव चौक तक हाथ में कैंडिल लेकर चली। यहां मृतक डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
कैंडल मार्च में मुख्य रूप से महिला मोर्चा से भाजपा जिला अध्यक्ष सीमा शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, CWC अध्यक्ष सुषमा पांडे, विभा रघुवंशी, शोभा पुरोहित सहित अनेक महिलाये शामिल हुईं। इस दौरान महिला मोर्चा की भाजपा जिला सीमा शिवहरे ने बताया कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर महिला डॉक्टर का रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना हैं। इससे देश की सभी महिलाओं में रोष व्यापत हैं। ऐसे हैवान को फांसी की सजा देनी चाहिए साथ ही इस पर कठोर कानून बनना चाहिए जिससे आगामी समय में कोई व्यक्ति ऐसी घिनौनी हरकर करने से कोशिश न कर सके।

महिलाओं ने निकाला कैंडल मार्च: कोलकाता में जूनियर डॉक्टर से रेप और हत्या के खिलाफ के प्रदर्शन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment