,

11 के बी लाइन से टकराया युवक मौके पर ही मौत, जमीन पर झूल रहे थे तार, ग्रामीणों ने की थी शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गरगटू में घास लेने गए युवक की तारों की चपेट में आने से मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार बदरवास थाना क्षेत्र के गरगटू गांव में घास लेने गए युवक की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई. ग्राम बारई निवासी विष्णु पुत्र ग्यारसा कुशवाह घास लेने गया था. इसी दौरान जो 11 के बी के तार नीचे जमीन से लगे हुए थे. उक्त तारों से टकरा गया और घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई. घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. अभी मृतक को पीएम हेतु बदरवास लाया गया है. और जांच का आश्वाशन परिजनों को दिया है.