Press "Enter" to skip to content

विधायक कैलाश कुशवाह अचानक पहुँचे जिला अस्पताल, विधानसभा के एक ही गाँव के 20 से 40 लोग हैं भर्ती, अस्पताल में मिली अव्यवस्थाएं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के जिला अस्पताल में आज पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह अचानक जिला अस्पताल जा पहुँचे. विधायक कैलाश कुशवाह मरीजों के इलाज में लापरवाही से नाराज थे. जिला अस्पताल में विधायक ने कहा मरीजों से जानवरों जैसा दुर्व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए.

विधायक कैलाश कुशवाह ने बताया की मेरी विधानसभा के ग्राम सेवाखेड़ी के 20 से 40 लोग बीमार होकर 2 दिन से जिला अस्पताल में भर्ती हैं. आज मुझे सूचना मिली की जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही बरती जा रही हैं. और डॉक्टर भी इलाज सही नहीं कर रहे हैं. अस्पताल की नर्स इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहीं हैं. इस बात की शिकायत कैलाश कुशवाह ने कलेक्टर सहित सीएमएचओ से फोन पर की हैं. कैलाश कुशवाह ने बताया की जिला अस्पताल जब मैं मौके पर पहुंचा तो मुझे सिविल सर्जन बीएल यादव और एक डॉक्टर मिलें, उनसे मैंने बात की और कहा की जिला अस्पताल में मरीजों से जानवरों जैसा दुर्व्यवहार ना किया जाए और अभी तक मरीजों के बीमार होने की वजह भी पता नहीं लग पाई हैं. आखिर एक ही गाँव के इतने लोग एक साथ बीमार क्यों हो रहे हैं. क्या डॉक्टर पूरे गाँव का बीमार होने का इंतजार कर रहे हैं. आखिर ग्रामीण किस कारण बीमार हो रहे हैं. दूषित पानी से या खाने से यह एक सवाल बना हुआ हैं. क्या प्रशासन कोई बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!