शिवपुरी: जिले की कोतवाली पुलिस ने नोहरीखुर्द मंदिर चोरी का पर्दाफाश किया आरोपी से चोरी गया सोने चांदी के जेवरात व नगदी कुल कीमती 2 लाख रुपये बरामद किए.
कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने बताया की नोहरीखुर्द मंदिर में हुई चोरी की घटना के बाद नोहरीखुर्द में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को देखा गया जो चोर चोरी करते हुए पाया गया. जिसकी पहचान आरोपी खाटू श्याम कालोनी रोड पर से पकड़ा गया. जिसने अपना नाम बृजेश कुशवाह पुत्र रघुवर कुशवाह उम्र 35 साल निवासी ग्राम बरखेडा थाना पोहरी जिला शिवपुरी का होना बताया जिसे गिरफ्तार कर आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना कर स्वीकार किया एवं आरोपी के बताए स्थान से नोहरीखुर्द मंदिर में चोरी गए सोने की नथ, चांदी का गले का बड़ा हार, एक हनुमान जी के गले का चांदी का बड़ा हार, एक चांदी का बडा मुकुट, 6 छोटे मुकुट चांदी के पैरो के कडे चांदी के एवं दान पात्र की पेटी के नगदी 6 हजार 505 रु. कुल कीमती 2 लाख रुपए बरामद किया गया. उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर अप0क्र0 526/24, 529/24 धारा 331 (4),305 बीएनएस के पंजीबध्द किए गये थे।
सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली रोहित दुबे, उनि) सुमित शर्मा, सउनि आविद खांन, प्र0आर0 790 देवेन्द्र पाराशर, प्र0आर0 562 जानकीलाल, प्र0आर0 634 बीरबल सिंह, प्र0आर0 792 रविन्द्र सिनोरिया, आर0 678 टिंकू सिंह की विशेष भूमिका रही।

नोहरीखुर्द मंदिर में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने किया पर्दाफाश: सोने चांदी के जेबरात सहित कीमती 2 लाख जप्त, चोर गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment