शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के चितारा पंचायत के पास गुरुवार को भैंस चराने गया एक चरवाहा सिंध नदी में आए उफान के चलते टापू पर फंस गया। जिसका आज सुरक्षित रेस्क्यू इंदार थाना पुलिस ने लिया।
जानकारी के मुताबिक मझारी गांव का रहने वाला राजपाल यादव (32) गुरुवार को अपनी भैंसों को चराने सिंध नदी के टापू पर गया हुआ था। लेकिन शाम तक सिंध नदी में जलस्तर बढ़ने के चलते सिंध नदी के पानी ने टापू को चारों ओर से घेर लिया था। इसके बाद राजपाल टापू पर ही फंस कर रह गया।
सूचना मिलने के बाद इंदार थाना पुलिस ने गुरुवार की रात मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। लेकिन रात में राजपाल यादव का रेस्क्यू संभव नहीं हो सका था। आज शुक्रवार की सुबह टापू पर फंसे राजपाल को सुरक्षित निकालने का अभियान इंदार थाना पुलिस के द्वारा शुरू किया गया था।
जहां मौके पर मौजूद थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने रस्सी की मदद से राजपाल यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सिंध नदी के टापू पर फंसे चरवाहे का रेस्क्यू: भैंस चराने गया था, नदी में आए उफान के चलते फंसा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment