शिवपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले पोलोग्राउंड के पास बजरंग कॉलोनी के युवक का शव पड़ा मिला. युवक घर से सुबह निकला था. जिसके बाद परिजनों को शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई.
कोतवाली थाना क्षेत्र के पोलो ग्राउंड के पास गुरुवार की सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त भंवर सिंह पुत्र उदय सिंह राजावत के रूप में की है। मृतक के मौसी के लड़के विनोद ने बताया कि भंवर सिंह आज सुबह घर से निकला था। जिसके बाद पोलो ग्राउंड पर उसका शव पड़ा मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पोलो ग्राउंड के पास मिला बजरंग कॉलोनी के युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News




