शिवपुरी के अंतरराज्यीय बस स्टैंड से एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो बसें खड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों भी बस पर भदोरिया लिखा हुआ हैं। ऐसे में एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो बसों ने हैरत में डाल दिया है। भला एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर की दो बसें कैसे हो सकती हैं। इसका उत्तर जानने हर कोई दोनों बसों के फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर शिवपुरी आरटीओ की उदासीनता पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी बस स्टैंड से RJ09PA3789 के नंबर की दो बसों के फोटो-वीडियो वायरल हुए थे। पड़ताल में पता चला कि दोनों बस भदोरिया बस सर्विस की हैं। इस मामले में भदोरिया बस सर्विस के संचालक सतेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि दोनों बसों में से RJ09PA3789 की एक बस काफी दिनों से बस स्टैंड पर खड़ी हुई हैं। वहीं दूसरी बस क्रमांक MP33P0828 रात के समय उसी बस के साथ खड़ी होती है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा MP33P0828 पर से दूसरी पर्ची चिपका कर उसकी फोटोग्राफी करवाई है। दोनों ही बस के परमिट और फिटनेस से लेकर सभी वैध दस्तावेज उनके पास है।
आरटीओ ने किया निरीक्षण
बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद आज बुधवार को शिवपुरी आरटीओ रंजना सिंह ने बस स्टैंड पर पहुंचकर दोनों बसों की जांच की थी। आरटीओ रंजना सिंह ने बताया कि दोनों बसों के दस्तावेजों की जांच की गई थी। मौके पर दोनों बसों के नंबर अलग-अलग मिले थे। दोनों बसों के परमिट और फिटनेस भी थी। मौके पर पंचनामा बनाया गया है।

एक रजिस्ट्रेशन नंबर की दो बसों के फोटो वायरल: आरटीओ ने की जांच, बस ऑपरेटर बोला- किसी ने साजिशन चिपका दिया था नंबर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- घर में अकेली महिला से दुष्कर्म, देवर के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News
- मैथिल ब्राह्मण समाज का आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को / Shivpuri News
- शिवपुरी रेलवे कॉलोनी में ट्रैकमैन का संदिग्ध हालात में शव, सिर में चोट के निशान / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में पहली बार लेजर सर्जरी, डॉक्टरों की टीम ने किया सफल ऑपरेशन / Shivpuri News
- गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल का दिल्ली एजुकेशनल टूर संपन्न, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment