शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले लुधावली से 17 वर्षीय किशोरी 17 दिन से गायब है. महिला ने जल्द से जल्द उसकी किशोरी को बरामद करने की गुहार लगाई है.
रेखा बंशकार पत्नी दीपक बंशकार निवासी लुधावली ने बताया की मेरी नाबालिग पुत्री शिवानी पुत्री दीपक वंशकार आयु 17 साल निवासी लुधावली थाना देहात 28 जुलाई की सुबह 10 बजे के लगभग से घर से बिना बताए घर से चली गई हैं.जिसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई गई हैं. लेकिन 17 दिन गुजर जाने के बाद भी मेरी पुत्री का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा हैं. महिला ने बताया कि मेरी पुत्री नौकरी की कहती थी मुझे शक है की नौकरी लगवाने के नाम पर ही कोई उसे भगा कर ले गया है.
रेखा बंशकार ने बताया की मेरी पुत्री राहुल नाम के लड़के से मोबाईल से बात करती थी. इसलिए लड़के का मोबाईल नंबर को ट्रेस कर मेरी पुत्री का पता लगाया जा सकता है. महिला ने बताया की मेरी पुत्री को जल्द से जल्द बरामद किया जाए.
17 साल की किशोरी घर से लापता, जल्द बरामद करने की लगाई गुहार, नौकरी की बात करती थी किशोरी / Shivpuri News




