शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भावखेड़ी में तालाब योजना के तहत एक परिवार ने मजदूरी की. जिसकी मजदूरी की राशि 40 हजार रुपए सरपंच सचिव ने फर्जी मस्टर तैयार कर अपने लोगों को निकलवा दी.
जानकारी के अनुसार प्रेमकली पत्नी चिरौंजी परिहार ने बताया कि ग्राम पंचायत भावखेड़ी में मूलक खेत तालाब योजना के तहत निर्माण कार्य किया गया था. जिसकी स्वीकृति भी मेरे नाम से ही है. हमारे पूरे परिवार ने मजदूरी की जिसके फोटो भी हमारे पास है. लेकिन सरपंच कम्बो यादव और सहायक सचिव शिव सिंह जाटव ने अपने-अपने परिवार के 30 लोगों के नाम फर्जी मास्टर तैयार कर हमारी मजदूरी की राशि निकाल ली है और हमने मजदूरी की हमें कुछ भी नहीं मिला है. जिसकी शिकायत 6 अगस्त को की गई. लेकिन सरपंच सचिव शिकायत कटवाने की कहते हैं और धमकी देते हुए कहते हैं की फांसी लगवा देना, साथ ही कहते हैं कि तुम्हारे गांव के गिर्राज परिहार जो की तहसील में चौकीदारी के पद पर पदस्थ हैं उन्हें ग्राम का फर्जी ठहराव प्रस्तुत कर हटवा देंगे. परिवार के लोगों ने मजदूरी का भुगतान कराए जाने की मांग कलेक्टर से की है.

भावखेड़ी के सरपंच सचिव ने फर्जी मस्टर तैयार कर 30 लोगों के नाम निकाल ली पूरे परिवार की 40 हजार की मजदूरी राशि, सरपंच ने कहा फांसी लगवा देना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment