Press "Enter" to skip to content

4 अवैध हथियारों और सामग्री के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार: जगह बदल-बदल कर चलाते थे फैक्ट्री, एक फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की करैरा पुलिस ने 4 अवैध हथियार के साथ-साथ हथियारों को बनाने वाली सामग्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। वहीं एक आरोपी भागने में कामयाब रहा हैं। आरोपी ठिकाने बदल बदल कर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को संचालित करते थे। जहां कुछ हथियार बनाकर बेचने के बाद अपना ठिकाना बदल लेते थे। लेकिन इस बार ठिकाना बदलने के दौरान आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गए।

करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि सूचना मिली थी कि पिछोर से करैरा की ओर दो बदमाश अवैध हथियार के साथ बाइक पर सवार होकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही बड़ौरा चौराहे पर एक बाइक को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन बाइक सवार बाइक को भगा ले गए।

इसके बाद बाइक चालक उतर कर भाग खड़ा हुआ था। लेकिन पुलिस ने बाइक के पीछे बैठे बदमाश को पकड़ लिया था। बदमाश के पास एक बोरी बरामद हुई थी। जिसमें दो देसी कट्टे और दो अधिया बंदूकें पुलिस ने बरामद की थी।

इसके अतिरिक्त बोर में हथियार बनाने के लिए कट्टे की नाल बनाने वाली लोहे की स्टेयरिंग पाइप, स्परिंग, चार जिंदा कारतूस आदि सामग्री मिली थी। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सतेन्द्र पुत्र खेमचन्द्र लोधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम कमालपुरा थाना पिछोर और भागने वाले आरोपी का नाम अनिल पुत्र रामनिवास लोधी उम्र 21 साल निवासी भितरगवा थाना पिछोर बताया था।

दोनों आरोपी करैरा क्षेत्र में अवैध हथियार की फैक्ट्री से हथियार बनाने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने 4 अवैध हथियारों के साथ हथियार बनाने की कुल 1 लाख 49 हजार 700 की सामग्री पकड़ी हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं।

इनकी रही भूमिका- थाना प्रभारी निरी. विनोद छावई, सउनि संजय भगत, आर. 1165 मत्स्येन्द्र सिहं, आर. 338 हरेन्द्र गुर्जर, आर . 965 सुरेन्द्र रावत, आर. 895 राधेश्याम सिहं जादौन, आर चालक रामअवतार सिहं की अहम भूमिका रहीं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!