Press "Enter" to skip to content

देवस्थान से पीपल का पेड़ काटा: क्षेत्रीय लोगों ने की कोलारस थाने में शिकायत, बोले- आहत हुईं धार्मिक भावनाएं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र पड़ोरा फोरलेन हाईवे किनारे वेदा होटल के पास देव स्थान पर लगे पीपल के पेड़ को कुछ पास के ही गुरुद्वारा प्रबंधन के लोगों के द्वारा काट दिया गया। पीपल के पेड़ को काटते से मौके पर कुछ लोगों द्वारा रोका भी गया था। लेकिन लोग नहीं माने। इसकी शिकायत रविवार की रात कोलारस थाना में पहुंचकर कराई है।

पड़ोरा के रहने वाले यशपाल रावत ने बताया कि पड़ोरा वेदा होटल के पास वर्षों पुराना देव स्थान हैं। इस स्थान से क्षेत्रीय लोगों की आस्था जुड़ी हुई हैं। उस स्थान पर करीब 8 साल पुराना पीपल का पेड़ लगा हुआ था। जिसे बीती रात कुछ सिख समुदाय के लोगों द्वारा काट दिया गया हैं। मौके पर उन्हें पेड़ काटने से रोका गया था। इसके बावजूद पीपल के पेड़ को काटकर गुरुद्वारा ले जाया गया।

यशपाल रावत का कहना है देवस्थान के पास की भूमि सरकारी भूमि हैं। जिसका फर्जी तरीके से पट्टा करा लिया गया और अब देवस्थान को हटाने की साजिश रची जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्रीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी सन्दर्भ में आज सभी कोलारस थाना पहुंचे हैं और कार्यवाही की मांग की हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!