शिवपुरी। नगरपालिका क्षेत्र शिवपुरी के वार्ड 31 के पटेल नगर के मुख्य द्वार पर वर्षो से खंडहर हाल में खडा ढांचा अंततः नपा प्रशासन से सागर की घटना से सबक लेते हुए ढहा दिया।
इस खंडहर को लेकर क्षेत्रीय जनता पिछले कई वर्षो से जिला प्रशासन के साथ साथ नपा प्रशासन को शिकायत करता आ रहा था लेकिन नपा प्रशासन सिर्फ कागजी जमा खर्च कर मुंह मोड़ लेता था। हाल ही में मप्र के सागर में हुई घटना के बाद मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश भर के कलेक्टर्स को निर्देश देकर कहा था कि कही भी इस तरह के जर्जर भवन हो उन्हे जल्द से जल्द ढहाया जाए। इसी तारतम्य में जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर कार्यवाही करने को कहा था,उसी क्रम में उक्त खंडहर को ढहा दिया गया। यहा हम आपको बता दें कि इस स्थान पर वर्ष 2010 में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवपुरी ने अवैध कॉलोनी काटे जाने की कार्यवाही करते हुए जमीन कारोबारी गजराज सिंह रावत पर जुर्माना लगाकर इस सम्पूर्ण भूमि को अपने कब्जे में ले लिया था,तत्सम्य यनहा के कब्जे को हटाकर उक्त भूमि को अपने कब्जे में ले लिया था. तत्समय उक्त खंडहर भवन में कुछ सामान रखा होने से यह कहते हुए छोड़ दिया गया था कि आप स्वयं इसे हटा लें तब से यह कब्जा जस की टस बना हुआ था। उक्त खंडहर के हटने से क्षेत्र वाशियो के साथ साथ पार्क आने वाले लोगो ने राहत की सांस ली है।
वर्षो से जर्जर स्थिति में खड़ा खंडहर नपा ने गिराया, बना हुआ था राहगीरों के लिए खतरा, सागर में घटी घटना से सबक लेकर ढहाया गया / Shivpuri News




