शिवपुरी पुलिस नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही हैं। इससे अंचल में काफी हद तक नशे की सामग्री मिलना बंद हो चुकी हैं। नशा न उपलब्ध होने पर नशे के आदि लोग मेडिकल स्टोर पर मिलने वाली दवाओं सहित अन्य सामग्री का इस्तेमाल नशे के रूप में कर रहे हैं। आज शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठोड ने सभी मेडिकल संचालकों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम पर बैठक कर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में उनकी सहभागिता पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
पुलिस कंट्रोल रुम पर मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक कर नशे पर लगाम लगाने के लिए अभियान में सहयोग की अपील करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा की अगर मेडिकल स्टोर पर कोई व्यक्ति नशे से संबंधित दवा खरीदने आता है और संदिग्ध प्रतीत होता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
जिससे ऐसे व्यक्ति पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा सके। कुछ नशेड़ी लोग सिरिंज का इस्तेमाल नशा करने में करते हैं। सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को इस पर ध्यान देना आवश्यक हैं। ऐसे किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक रुप से व नशेलची को इंजेक्शन और सीरिंज न दें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डॉक्टर के पर्चे के बगैर शासन द्वारा प्रतिबंधित दवाओं को न दें। साथ ही मेडिकल स्टोर पर बाहर की तरफ जहां ग्राहक खड़े होते हैं सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। जिससे नशेड़ी लोगों की पहचान कर नशे पर रोक लगाई जा सके
गौरतलब है कि आज यानी शनिवार को सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान मे सहयोग करने की शपथ ली। पुलिस की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए नशा करने वाले लोगों को प्रतिबंधित दबाएं और इंजेक्शन, सिरिंज नहीं देने का आश्वासन दिया।

एसपी ने मेडिकल-स्टोर संचालको से कहा बिना डॉक्टर के पर्चे के दवा न दें, नशे के खिलाफ अभियान में करेंगे सहयोग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment