Press "Enter" to skip to content

सेल्समेन ने कहा कलेक्टर SDM देंगे राशन, वीडियो वायरल के बाद सेल्समेन को भेजा जेल, जनसुनवाई में शिकायत से भड़का था सेल्समेन / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस की रन्नौद तहसील की कुसवन पंचायत का मामला हाल ही में सामने आया। जिसमें ग्रामीणों ने उचित मूल्य की दुकान से राशन न मिलने की शिकायत की। ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे और कई माह से राशन न मिलने की शिकायत उन्होंने की। इसके बाद एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें सेल्समेन द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो के संबंध में जांच की गई और कार्यवाही की गई है।
कोलारस एसडीम अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि युवक द्वारा अभद्रता पूर्ण आचरण किया गया जिस पर उसे जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह शासकीय उचित मूल्य की दुकान का अधिकृत सेल्समैन नहीं है। परंतु युवक द्वारा किया गया अभद्र व्यवहार के लिए कार्यवाही की गई है। इसके अलावा शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर भी विस्तृत जांच की कार्यवाही की जा रही है और जांच के बाद दोषी पाए जाने पर विक्रेता के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

यह था मामला

जनसुनवाई में शिकायत से भड़का सैल्समैन:बोला- अब कलेक्टर और एसडीएम देंगे अब राशन
शिवपुरी1 दिन पहले

शिवपुरी में एक राशन की दुकान के सैल्समेन का वीडियो वायरल हुआ हैं। इस वीडियो में सेल्समैन हितग्राहियों से कलेक्टर-एसडीएम से राशन लेने की बात कह रहा हैं। दरअसल, बीते मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई रन्नौद तहसील के कुसवन पंचायत के ग्रामीणों ने राशन न मिले की शिकायत दर्ज कराई थी। जब सेल्समैन को शिकायत के बारे में पता चला तो अब उसने ग्रामीणों को राशन देने से मना कर दिया।

बता दें कि कुसवन पंचायत के बीपीएल राशन कार्ड के धारकों को पिछले चार माह से राशन की दुकान के सेल्समैन बलवीर यादव ने राशन नहीं बांटा था। परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर से चार माह से राशन न मिलने सहित राशन मांगने पर सेल्समैन पर अभद्रता सहित गाली-गलौज के आरोप लगाए थे। ग्रामीणों की शिकायत थी सेल्समैन पिरोठ गांव का रहने वाला हैं जिससे वह अपने मनमुताबिक राशन की दुकान पर आता जाता रहता हैं। लेकिन राशन वितरित नहीं करता।

जनसुवाई में कलेक्टर से शिकायत की सूचना मिलते ही गुरुवार को राशन की दुकान का सेल्समैन कुसवन गांव पहुंचा। यहां शिकायत से भड़के सेल्समैन बलबीर यादव ने ग्रामीणों से एसडीएम, कलेक्टर और विधायक, अध्यक्ष से राशन लेने की बात कह डाली। बता दें कि सेल्समैन द्वारा कहे गए। इन शब्दों को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!