Press "Enter" to skip to content

संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल शिवपुरी आएंगे, पत्रकारों से करेंगे चर्चा / Shivpuri News

शिवपुरी: संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 अगस्त को शिवपुरी भ्रमण पर आएंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया 11 अगस्त को शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री सिंधिया 11 अगस्त को ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे शिवपुरी पहुँचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2.30 बजे न्यू ब्लॉक से मानस भवन तक आयोजित होने वाली हर घर तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। इसके उपरांत मानस भवन में लाडली बहना कार्यक्रम एवं विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। अपराह्न 04.15 बजे नक्षत्र गार्डन में विजन डॉक्यूमेंट प्रस्तुति में भाग लेंगे। शाम 05.30 बजे कलेक्ट्रेट में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। रात्रि 07.30 बजे मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। रात्रि 08.00 बजे नक्षत्र गार्डन में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत गुना के लिए प्रस्थान करेंगे।

पत्रकारों से करेंगे चर्चा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 अगस्त को शाम 7.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!