शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में बाइक सवार पति-पत्नी के साथ लूट का मामला सामने आया हैं। जहां दो बाइक सवार बदमाश चलती बाइक से महिला का पर्स छीनकर भाग गए। इस घटना में बाइक सवार दंपति और उसकी दो बेटियां गिरकर घायल हुई हैं।
कोलारस थाना पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं। घटना के कुछ देर पहले बाइक सवार बदमाश दंपति का पीछा करते हुए सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं। बता दें कि कोलारस थाना क्षेत्र में चोरी के घटनाओं के बाद अब लूट की घटना भी सामने आई हैं।
जानकारी के मुताबिक, बदरवास कस्बे के गल्ला मंडी के पीछे रहने वाला रतिराम पुत्र दुर्जन सिंह जाटव (32) अपनी पत्नी पूनम और दो बेटी जियाशी (4), यस्वी (1) के साथ बाइक पर सवार होकर बीती रात अपनी ससुराल देहरदा गांव जा रहा था।
इसी दौरान जब रतिराम लुकवासा बाजार से होते हुए शिवनाथ ढाबा के पास पंहुचा। तभी पीछे से आये बाइक सवारों ने चलती बाइक से पूनम के हाथ से पर्स छीन लिया और बाइक को कट मारते हुए मौके से भाग गए। कटबाजी का शिकार होने के चलते बाइक बेकाबू होकर गिर गई। जिससे पति पत्नी और दो बच्चियों को चोटें आई।
रतिराम जाटव के मुताबिक, उसकी पत्नी के पर्स में 47 हजार रुपए नगदी, दो चांदी के पट्टे और एक मोबाइक रखा हुआ था। जिन्हें बदमाश लेकर फरार हो गए। सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस ने पीड़ित रतिराम जाटव के बयानों के आधार मामला दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।

चलती बाइक पर दंपती के साथ लूट: पर्स छीनकर भागे बदमाश; बाइक से गिरकर दंपती और दो बच्चियां हुईं घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment