शिवपुरी: जिले के सेसई सड़क गांव में ससुराल वालों बहू ने ससुर को किडनी देने की मांग की। जब बहू ने किडनी देने से मना किया तो उसे परिजनों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। महिला की शिकायत पर कोलारस पुलिस ने उसके पति, सास और दो देवरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली हैं।
जानकारी के मुताबिक सेसई सड़क गांव के रहने वाले बलबिंदर सिंह की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। उसका इलाज भोपाल में चल रहा है। डॉक्टर ने किडनी बदलने के बाद बलबिंदर के स्वस्थ होने की बात कही थी। इस पर बलबिंदर सिंह का बेटा मलकीत सिंह खुद अपनी किडनी पिता को ना देते हुए अपनी पत्नी रमनदीप कौर की किडनी डोनेट कराना चाह रहा था। इधर रमनदीप ने तीन छोटे बच्चे होने की दलील देकर किडनी देने से इनकार कर दिया।
इस बात से खफा मलकीत सिंह ने अपनी मां गुरमीत कौर और दो छोटे भाई मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट दी। साथ ही किडनी ना देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित महिला रमनदीप कौर की शिकायत पर कोलारस थाना पुलिस ने महिला के पति मलकीत सिंह, सास गुरमीत कौर और दो देवर मनप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया हैं।

ससुर को किडनी देने से मना किया तो पीटा: बहू की शिकायत के बाद पति, दो देवर और सास पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment