शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अगर्रा में रहने वाले एक युवक की दो लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट कर कारण बताया जा रहा है कि युवक की भाभी व पत्नी नहाने जा रही थी जिसे मोहल्ले के लड़के तांक रखे थे जब उनसे मना किया तो मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम अगर्रा के रहने वाले युवक ने बताया कि 13 जुलाई को शाम के समय उसकी भाभी व पत्नी नहाने गई थी। उसी समय गांव के रहने वाले संतोष बल्मीक, बल्ली बाल्मीक उन्हें देख रहे थे। जब ऐसा करने से मना किया तो लाठी व डंडों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment