शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे के टीला रोड पर एक सूने मकान पर चोरों ने धावा बोलते हुए मकान से नगदी सहित डेढ़ लाख रूपए की चोरी कर ली। चोरी की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई है। बता दें कि परिवार अपने एक घर में ताला लगाकर अपने गांव हरियाली अमावस्या की पूजा में शामिल होने गया था।
जानकारी के मुताबिक टीला रोड की रहने वाली 27 वर्षीय संगीता लोधी पत्नी सुरेंद्र लोधी (27) रविवार को हरियाली अमावस्या की पूजा करने के लिए अपने परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर अपने गांव बडोरा चली गई थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने रविवार की रात घर के ताला चटका कर घर में चोरी कर ली। जब आज परिवार के सदस्य टीला रोड़ स्थित मकान पर आए तो उन्हें घर के ताले टूटे हुए मिले थे।
दीपेश लोधी ने बताया कि आज सुबह घर आकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर के बक्से में रखे 30 हजार रुपए नगदी, सोने का मंगल सूत्र, चांदी की पायल, एलपीजी गैस सिलेंडर दो टंकी, घर में रखे कपड़े आदि सामान चुका कर अपने साथ ले गए। चोरी की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूने मकान के ताले चटका कर डेढ़ लाख की चोरी: हरियाली अमावस्या की पूजा में शामिल होने गांव गया था परिवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment