Press "Enter" to skip to content

तेज बरसात के बीच नदी के उफान में बाइक सहित बह गया गोविंद, BIKE छोड़कर बचाई जान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में लगातार हो रही बरसात के दौरान पोहरी अनुविभाग के सालोदा रोड़ पर हरि निवास खेड़ा गांव के पहले भौराई नदी पर बने रपटे पर नदी का पानी ऊपर बहने की वजह से एक बाइक सवार मौसमी नदी के बहाव में वह गया। बताया गया हैं कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बाइक सवार को तेज बहाव में बाइक छोड़ने की कई आवाजें लगाईं थी।


इसके अलावा ट्रैक्टर से बाइक सवार को बचाने का प्रयास भी किया था। हालांकि, बाइक सवार मय बाइक के तेज बहाव में वह गया। हालांकि, कुछ दूर बाद बाइक सवार ने बाइक छोड़ी तब कही जाकर वह पानी के बहाब से से बाहर निकल सका। लेकिन उसकी बाइक बह गई। बाइक सवार गोविंद परिहार पुत्र राम दयाल परिहार वेधारी पंचायत के खेड़ा गांव का रहने वाला बताया गया हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!