शिवपुरी। शिक्षकीय मर्यादा के प्रतिकूल आचरण करने व पदीय दायित्व का निर्वहन न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ लगातार कठोर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी क्रम में डीईओ ने खनियाधाना विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी बस्ती बूधौन राजापुर में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक बाबूलाल जाटव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई खनियाधाना बीईओ व बीआरसीसी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन पर की गई है, जिसमें निरीक्षण के दौरान उक्त शिक्षक के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, नियमित विद्यालय पर उपस्थित होकर शैक्षणिक कार्य न करने सहित शिक्षक के पदीय दायित्वों के प्रतिकूल आचरण का दोषी पाए जाने का उल्लेख किया गया था । निलंबित शिक्षक का मुख्यालय बीईओ कार्यालय करैरा रखा गया है। बता दें कि शनिवार को उक्त शिक्षक की लगातार शिकायतों के बाद बीएसी जगदीश सिंह मेहते व सीएसी उदय सिंह परिहार द्वारा जब उक्त स्कूल का निरीक्षण करने अधिकारियों ने पहुंचाया तो शिक्षक बिना सूचना के गैरहाजिर मिला। ग्रामीणों ने भी पंचनामा बनाकर शिकायत दर्ज कराई कि संबंधित शिक्षक स्कूल में शैक्षणिक कार्य न कराकर शराब पीकर गांव में घूमता रहता हैं। इतना ही नहीं सीएसी व बीएसी भी जब पुष्टि के लिए गांव में पहुंचे तो उक्त शिक्षक नशे की हालत में घूमते हुए मिला था और उक्त शिक्षक के नशे की हालत में वीडियो भी वायरल हुए थे।सीएसी व बीएसी की रिपोर्ट पर खनियाधाना बीआरसीसी व बीईओ ने प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा जिसके आधार पर उक्त कार्रवाई को डीईओ ने अंजाम दिया है।

शराबी शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित, शराब पीकर बाजार में घूमते मिला था शिक्षक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment