शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के चक्क घुटारी गांव में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक ग्रामीण को गोली लगी हैं। वहीं दो ग्रामीण इस झगड़े में गंभीर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। जहां से गोली लगने से घायल हुए ग्रामीण को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि झगड़ने वाले दोनों पक्ष सिख समुदाय से हैं और दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।
चक्क घुटारी गांव के रहने सुक्खा सिंह सरदार ने बताया कि आज, रविवार सुबह मेजर सिंह, सरवन सिंह, दारा सिंह खेत में धान लगाने का कार्य कर रहे हैं। इससे पहले पड़ोसी खेत मालिक ने रास्ते से निकलने को लेकर विवाद किया था। इसके कुछ देर बाद जगतार सिंह, अवतार सिंह, जिंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, भोला सिंह और गुरवेल सिंह हाथ में बंदूक, फरसा और कुल्हाड़ी लेकर आए और अचानक से हमला कर दिया। इस हमले में सरवन सिंह के गोली लगी है। साथ ही दारा सिंह और मेजर सिंह को फरसे से हमला बोलकर कर दिया।
रास्ते में तोड़ दिया था दम, फिर भी किया गया रेफर
बता दें कि तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से गोली लगने से घायल हुए सरवन सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर से सरवन को मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर का कहना हैं कि सरवन सिंह को मृत अवस्था में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। जबकि सरवन सिंह की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मौत हो गई थी। इस मामले में कोलारस थाना प्रभारी अजय जाट का कहना हैं कि चक्क घुटारी गांव में झगड़े की सूचना मिली हैं। इस झगडे में एक की मौत भी हुई हैं। वह मौके पर पहुंच रहे हैं।

रास्ते को लेकर सिख समुदाय के दो पक्षों में विवाद: गोली लगने से सरवन सिंह की हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment