Press "Enter" to skip to content

315 बोर के कट्टे के साथ आरोपी मोनू कुशवाह को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: अवैध हथियारों के खिलाफ शिवपुरी पुलिस की कार्यवाही जारी, पुलिस चौकी लुकवासा थाना कोलारस द्वारा आरोपी मोनू कुशवाह के कब्जे से 315 बोर का कट्टा व एक जिंदा राउण्ड जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया.

लुकवासा चौकी प्रभारी शिखा तिवारी ने बताया की 2 अगस्त को सूचना मिली कि एक लडका काली शर्ट पेंट पहने हुए है जो अवैध कट्टा लिए ग्राम कुल्हाडी से लुकवासा पेट्रोल पंप रोड साईड से आ रहा है. उक्त मुखविर पर थाना प्रभारी कोलारस निरी निरीक्षक अजय जाट के नेतृत्व में सूचना की तस्दीक करने हेतु चौकी प्रभारी लुकवासा एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचे. मौके पर मुखबिर द्वारा बताये हुलिए का एक व्यक्ति दिखा जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगा जिसे हमराह बल की मदद से पकड़ कर नाम पता पूछा तो अपना नाम मोनू कुशवाह पुत्र रामचरण कुशवाह निवासी ग्राम लिलवारा का होना बताया, पुलिस द्वारा तलासी ली जाने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड अवैध रूप से पाया गया जिसे समक्ष पंचान विधिवत जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी लुकवासा शिखा तिवारी, प्र.आर. विशाल, आर. प्रवेन्द्र, आर. बलवीर की सराहयनीय भूमिका रही है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!