Press "Enter" to skip to content

पडोरा पर बाइक सवार दो भाइयों में टैक्सी चालक ने मारी जोरदार टक्कर, गंभीर घायल, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पडोरा चौराहे पर एक टैक्सी ने क्रॉस करते हुए बाइक चालक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण बाइक पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें कोलारस पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उनका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार बीरन आदिवासी निवासी गोरा टीला ने बताया कि मेरे दोनों बेटे सीताराम आदिवासी एवं नीलेश आदिवासी बाइक पर सवार होकर गोरा टीला गाँव से कोलारस किसी काम से  जा रहे थे. तभी जब वह पडोरा चौराहे पर पहुंचे तो एक टैक्सी चालक क्रॉस कर रहा था जिसने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद कोलारस पुलिस को सूचना दी गई. कोलारस पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उनका उपचार जारी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!