Press "Enter" to skip to content

मोटरसाइकिल चोरी के स्थायी वारंटी को न्यायालय ने भेजा जेल | Guna News

गुना। मीडिया सेल प्रभारी निर्मल कुमार अग्रवाल ने बताया कि न्यायालय आरोन में दिनांक 13/07/2020 को आरोपी बाबूलाल पुत्र मांगीलाल भील को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहाँ से उसे जेल भेज दिया।
     उक्त आरोपी के पास चोरी की मोटरसायकल चलाते हुये पायी गयी जिसके आधार पर थाना आरोन में अपराध क्र 19/14 पर अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त अपराध का अभियोग पत्र न्यायालय आरोन में पेश किया गया था। विचरण के दौरान आरोपी के द्वारा न्यायालय में बार बार  उपस्थित न होने की दशा में न्यायालय आरोन द्वारा आरोपी बाबूलाल भील को फरार घोषित कर दिनांक 04/05/2019 को स्थाई वारण्ट जारी किया गया था तथा उक्त स्थायी वारंट के पालन में आरोपी को पुलिस  द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।   
       उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री प्रदीप कुमार मिश्रा एडीपीओ आरोन द्वारा की गई जिसके आधार पर न्यायालय आरोन ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!