,

तीन मजदूरों को लगा करंट, एक की मौत: खेत में मजदूरी के दौरान बारिश से बचने झोपडी में छुपकर बैठे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के खेरौना गांव में मजदूरी के गए तीन मजदूर बिजली के करंट की चपेट में आ गए। इनमें से एक मजदूर की मौत हुई हैं। बताया गया हैं कि तेज बारिश से बचने के लिए तीनों मजदूर एक झोपड़ी घुस गए थे। इसी दौरान कुछ पल के लिए बिजली सप्लाई चालू हुई थी। जिससे तीनों को जोरदार करंट लग गया था। हालांकि कुछ पल में ही बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। जिससे दो मजदूरों की जान बच गई।

तेंदुआ थाना क्षेत्र के कोटा नाका के रहने वाले दीपक आदिवासी ने बताया कि वह और सारखण्डी गांव के रहने वाले मौसम आदिवासी और उसका भाई कल्याण आदीवासी मजदूरी के लिए खेरौना गांव आये हुए थे। खेत में मजदूरी के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई थी। बारिश से बचने के लिए खेत पर बनी झोपड़ी में जाकर बैठ गए थे। इसी दौरान झोपडी में अचानक से तेज करंट फैल गया था। जिसकी चपेट में तीनों आ गए थे। लेकिन कुछ ही देर में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। सूचना मिलते ही खेत मालिक तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर ने मौसम आदिवासी पुत्र नंदू आदिवासी को मृत घोसित कर दिया था। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की को आगे बढ़ा दिया हैं।