Press "Enter" to skip to content

रातोंरात रखी गई डॉ. अंबेडकर की मूर्ति: सरपंच सहित 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे में मंगलवार-बुधवार की रात अज्ञात लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कर दी थी। इस मामले में आज मूर्ति रखने वाले सरपंच और उनके सहयोगियों के खिलाफ करैरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। हालांकि मूर्ति को प्रशासन द्वारा नहीं हटवाया गया हैं।

गौरतलब हैं कि करैरा कस्बे की रहने वाली शांति बाई जोशी पत्नी स्व. दयाराम जोशी ने भी बीते रोज करैरा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। कि उसके पति के नाम पावर हाउस पीछे रहने 400 वर्ग-फीट का प्लाट हैं। उस प्लाट पर सिलरा पंचायत के सरपंच संतोष जाटव की नजर थी।

30 जुलाई की रात सरपंच संतोष जाटव मेरे घर आया था। वह प्लाट को उसे बेचने की बात कह रहा था। जब उसने प्लाट बेचने को मना किया था। तो सरपंच प्लाट पर कब्जा करवाने की धमकी दी थी और रातों रात प्लाट के पास मूर्ति स्थापित करवा दी थी।

मूर्ति स्थापित होने के वाद भीम आर्मी सहित समाज से जुड़े लोगों ने मूर्ति की पूजा पाठ कर मूर्ति यथावत रहे इसके लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इधर नगरपालिका द्वारा मौके की जांच की गई थी। जिसमे पाया गया कि जिस स्थान पर मूर्ति स्थापित की गई हैं वह पीएचई ऑफिस की बाउण्ड्रीवॉल से लगी रिक्त शासकीय भूमि जो नगर परिषद करैरा को पीएचई विभाग द्वारा सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्तावित की गई थी। भूमि पर सिलरा के सरपंच संतोष जाटव और उनके साथियों ने अवैध कब्जा कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अवैध रूप से स्थापित की गई है। इसके अतिरिक्त महेंद्र बौद्ध, रविंद्र नरवरिया, पिंकी बौद्ध, प्रमोद जाटव समेत 20-25 लोगों द्वारा मूर्ति यथावत स्थापित रहने का सर्मथन किया जा रहा हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!